1. सूरह अल-फ़ातिहा
The Opener
ٱلْفَاتِحَة

सूरह अल-फ़ातिहा

The Opener
7 आयतेंमक्की

सूरह अल-फ़ातिहा (الفاتحة, अर्थ: The Opener) क़ुरआन की 1वीं सूरह है। यह मक्की सूरह है जिसमें 7 आयतें हैं, और यह पारा 1 में मदनी मुसहफ़ के पृष्ठ 1 से शुरू होती है।

Loading…

सूरह अल-फ़ातिहा की सभी आयतें — अरबी और हिंदी अनुवाद

शब्दार्थ, उच्चारण और तफ़सीर के लिए कोई भी आयत खोलें।
  1. 1:1بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِअल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।
  2. 1:2ٱلْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلْعَٰلَمِينَहर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह के लिए है, जो सारे संसारों का पालनहार है।
  3. 1:3ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِजो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।
  4. 1:4مَٰلِكِ يَوْمِ ٱلدِّينِजो बदले के दिन का मालिक है।
  5. 1:5إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَإِيَّاكَ نَسْتَعِينُ(ऐ अल्लाह!) हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझी से सहायता माँगते हैं।
  6. 1:6ٱهْدِنَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلْمُسْتَقِيمَहमें सीधे मार्ग पर चला।
  7. 1:7صِرَٰطَ ٱلَّذِينَ أَنْعَمْتَ عَلَيْهِمْ غَيْرِ ٱلْمَغْضُوبِ عَلَيْهِمْ وَلَا ٱلضَّآلِّينَउन लोगों का मार्ग, जिनपर तूने अनुग्रह किया। उनका नहीं, जिनपर तेरा प्रकोप हुआ और न ही उनका, जो गुमराह हैं।
सूरह सुनेंMishary Alafasy