100. सूरह अल-आदियात
The Courser
ٱلْعَادِيَات

सूरह अल-आदियात

The Courser
11 आयतेंमक्की

सूरह अल-आदियात (العاديات, अर्थ: The Courser) क़ुरआन की 100वीं सूरह है। यह मक्की सूरह है जिसमें 11 आयतें हैं, और यह पारा 30 में मदनी मुसहफ़ के पृष्ठ 599 से शुरू होती है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Loading…

सूरह अल-आदियात की सभी आयतें — अरबी और हिंदी अनुवाद

शब्दार्थ, उच्चारण और तफ़सीर के लिए कोई भी आयत खोलें।
  1. 100:1وَٱلْعَٰدِيَٰتِ ضَبْحًاक़सम है उन घोड़ों की, जो पेट से साँस की आवाज़ निकालते हुए डौड़ने वाले हैं!
  2. 100:2فَٱلْمُورِيَٰتِ قَدْحًاफिर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वाले घोड़ों की क़सम!
  3. 100:3فَٱلْمُغِيرَٰتِ صُبْحًاफिर सुबह के समय हमला करने वाले (घोड़ों) की क़सम!
  4. 100:4فَأَثَرْنَ بِهِۦ نَقْعًاफिर उससे धूल उड़ाते हैं।
  5. 100:5فَوَسَطْنَ بِهِۦ جَمْعًاफिर वे उसके साथ (दुश्मन की) सेना के बीच घुस जाते हैं।
  6. 100:6إِنَّ ٱلْإِنسَٰنَ لِرَبِّهِۦ لَكَنُودٌनिःसंदेह इनसान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
  7. 100:7وَإِنَّهُۥ عَلَىٰ ذَٰلِكَ لَشَهِيدٌऔर निःसंदेह वह इसपर स्वयं गवाह है।
  8. 100:8وَإِنَّهُۥ لِحُبِّ ٱلْخَيْرِ لَشَدِيدٌऔर निःसंदेह वह धन के मोह में बड़ा सख़्त है।
  9. 100:9۞ أَفَلَا يَعْلَمُ إِذَا بُعْثِرَ مَا فِى ٱلْقُبُورِतो क्या वह नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल बाहर किया जाएगा?
  10. 100:10وَحُصِّلَ مَا فِى ٱلصُّدُورِऔर जो कुछ सीनों में है, वह प्रकट कर दिया जाएगा।
  11. 100:11إِنَّ رَبَّهُم بِهِمْ يَوْمَئِذٍ لَّخَبِيرٌۢनिःसंदेह उनका पालनहार उस दिन उनके बारे में पूरी ख़बर रखने वाला है।
सूरह सुनेंMishary Alafasy