ٱلْبَلَد
सूरह अल-बलद
The City
20 आयतेंमक्की
सूरह अल-बलद (البلد, अर्थ: The City) क़ुरआन की 90वीं सूरह है। यह मक्की सूरह है जिसमें 20 आयतें हैं, और यह पारा 30 में मदनी मुसहफ़ के पृष्ठ 594 से शुरू होती है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Loading…
सूरह अल-बलद की सभी आयतें — अरबी और हिंदी अनुवाद
शब्दार्थ, उच्चारण और तफ़सीर के लिए कोई भी आयत खोलें।
- 90:1لَآ أُقْسِمُ بِهَٰذَا ٱلْبَلَدِमैं इस नगर (मक्का) की क़सम खाता हूँ!
- 90:2وَأَنتَ حِلٌّۢ بِهَٰذَا ٱلْبَلَدِतथा तुम्हारे लिए इस नगर में लड़ाई हलाल होने वाली है।
- 90:3وَوَالِدٍ وَمَا وَلَدَतथा क़सम है पिता तथा उसकी संतान की!
- 90:4لَقَدْ خَلَقْنَا ٱلْإِنسَٰنَ فِى كَبَدٍनिःसंदेह हमने मनुष्य को बड़ी कठिनाई में पैदा किया है।
- 90:5أَيَحْسَبُ أَن لَّن يَقْدِرَ عَلَيْهِ أَحَدٌक्या वह समझता है कि उसपर कभी किसी का वश नहीं चलेगा?
- 90:6يَقُولُ أَهْلَكْتُ مَالًا لُّبَدًاवह कहता है कि मैंने ढेर सारा धन ख़र्च कर दिया।
- 90:7أَيَحْسَبُ أَن لَّمْ يَرَهُۥٓ أَحَدٌक्या वह समझता है कि उसे किसी ने नहीं देखा?
- 90:8أَلَمْ نَجْعَل لَّهُۥ عَيْنَيْنِक्या हमने उसके लिए दो आँखें नहीं बनाईं?
- 90:9وَلِسَانًا وَشَفَتَيْنِतथा एक ज़बान और दो होंठ (नहीं बनाए)?
- 90:10وَهَدَيْنَٰهُ ٱلنَّجْدَيْنِऔर हमने उसे दोनों मार्ग दिखा दिए?!
- 90:11فَلَا ٱقْتَحَمَ ٱلْعَقَبَةَपरंतु उसने दुर्लभ घाटी में प्रवेश ही नहीं किया।
- 90:12وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلْعَقَبَةُऔर तुम्हें किस चीज़ ने ज्ञात कराया कि वह दुर्लभ 'घाटी' क्या है?
- 90:13فَكُّ رَقَبَةٍ(वह) गर्दन छुड़ाना है।
- 90:14أَوْ إِطْعَٰمٌ فِى يَوْمٍ ذِى مَسْغَبَةٍया किसी भूख वाले दिन में खाना खिलाना है।
- 90:15يَتِيمًا ذَا مَقْرَبَةٍकिसी रिश्तेदार अनाथ को।
- 90:16أَوْ مِسْكِينًا ذَا مَتْرَبَةٍया मिट्टी में लथड़े हुए निर्धन को।
- 90:17ثُمَّ كَانَ مِنَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلصَّبْرِ وَتَوَاصَوْا۟ بِٱلْمَرْحَمَةِफिर वह उन लोगों में से हो, जो ईमान लाए और एक-दूसरे को धैर्य रखने की सलाह दी और एक-दूसरे को दया करने की सलाह दी।
- 90:18أُو۟لَٰٓئِكَ أَصْحَٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِयही लोग दाहिने हाथ वाले (सौभाग्यशाली) हैं।
- 90:19وَٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ بَِٔايَٰتِنَا هُمْ أَصْحَٰبُ ٱلْمَشَْٔمَةِऔर जिन लोगों ने हमारी आयतों का इनकार किया, वही लोग बाएँ हाथ वाले (दुर्भाग्यशाली) हैं।
- 90:20عَلَيْهِمْ نَارٌ مُّؤْصَدَةٌۢउनपर (हर ओर से) बंद की हुई आग होगी।
सूरह सुनेंMishary Alafasy