87. सूरह अल-आला
The Most High
ٱلْأَعْلَىٰ

सूरह अल-आला

The Most High
19 आयतेंमक्की

सूरह अल-आला (الأعلى, अर्थ: The Most High) क़ुरआन की 87वीं सूरह है। यह मक्की सूरह है जिसमें 19 आयतें हैं, और यह पारा 30 में मदनी मुसहफ़ के पृष्ठ 591 से शुरू होती है।

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Loading…

सूरह अल-आला की सभी आयतें — अरबी और हिंदी अनुवाद

शब्दार्थ, उच्चारण और तफ़सीर के लिए कोई भी आयत खोलें।
  1. 87:1سَبِّحِ ٱسْمَ رَبِّكَ ٱلْأَعْلَىअपने सर्वोच्च पालनहार के नाम की पवित्रता का वर्णन करो।
  2. 87:2ٱلَّذِى خَلَقَ فَسَوَّىٰजिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया।
  3. 87:3وَٱلَّذِى قَدَّرَ فَهَدَىٰऔर जिसने (हर चीज़ को) अनुमानित किया, फिर मार्ग दिखाया।
  4. 87:4وَٱلَّذِىٓ أَخْرَجَ ٱلْمَرْعَىٰऔर जिसने चारा उगाया।
  5. 87:5فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحْوَىٰफिर उसे (सुखाकर) काले रंग का कूड़ा बना दिया।
  6. 87:6سَنُقْرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ(ऐ नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ाएँगे कि तुम नहीं भूलोगे।
  7. 87:7إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُ ۚ إِنَّهُۥ يَعْلَمُ ٱلْجَهْرَ وَمَا يَخْفَىٰपरन्तु जो अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह खुली बात को जानता है और उस बात को भी जो छिपी हुई है।
  8. 87:8وَنُيَسِّرُكَ لِلْيُسْرَىٰऔर हम तुम्हारे लिए सरल मार्ग आसान कर देंगे।
  9. 87:9فَذَكِّرْ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكْرَىٰतो आप नसीहत करते रहें। अगर नसीहत करना लाभदायक हो।
  10. 87:10سَيَذَّكَّرُ مَن يَخْشَىٰवह व्यक्ति उपदेश ग्रहण करेगा, जो डरता है।
  11. 87:11وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلْأَشْقَىऔर उससे दूर रहेगा, जो सबसे बड़ा अभागा है।
  12. 87:12ٱلَّذِى يَصْلَى ٱلنَّارَ ٱلْكُبْرَىٰजो सबसे बड़ी आग में प्रवेश करेगा।
  13. 87:13ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحْيَىٰफिर वह उसमें न मरेगा, न जिएगा।
  14. 87:14قَدْ أَفْلَحَ مَن تَزَكَّىٰनिश्चय वह सफल हो गया, जो पाक हो गया।
  15. 87:15وَذَكَرَ ٱسْمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰतथा अपने पालनहार के नाम को याद किया और नमाज़ पढ़ी।
  16. 87:16بَلْ تُؤْثِرُونَ ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَاबल्कि तुम सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो।
  17. 87:17وَٱلَْٔاخِرَةُ خَيْرٌ وَأَبْقَىٰٓहालाँकि आख़िरत बहुत उत्तम और अधिक बाक़ी रहने वाली है।
  18. 87:18إِنَّ هَٰذَا لَفِى ٱلصُّحُفِ ٱلْأُولَىٰनिःसंदेह यह बात पहले सह़ीफ़ों (ग्रंथों) में है।
  19. 87:19صُحُفِ إِبْرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰइबराहीम तथा मूसा के सह़ीफ़ों (ग्रंथों) में।
सूरह सुनेंMishary Alafasy