ٱلطَّارِق
सूरह अत-तारिक
The Nightcommer
17 आयतेंमक्की
सूरह अत-तारिक (الطارق, अर्थ: The Nightcommer) क़ुरआन की 86वीं सूरह है। यह मक्की सूरह है जिसमें 17 आयतें हैं, और यह पारा 30 में मदनी मुसहफ़ के पृष्ठ 591 से शुरू होती है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Loading…
सूरह अत-तारिक की सभी आयतें — अरबी और हिंदी अनुवाद
शब्दार्थ, उच्चारण और तफ़सीर के लिए कोई भी आयत खोलें।
- 86:1وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِक़सम है आकाश की तथा रात में प्रकट होने वाले की!
- 86:2وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُऔर तुम क्या जानो कि रात में प्रकट होने वाला क्या है?
- 86:3ٱلنَّجْمُ ٱلثَّاقِبُवह चमकता हुआ सितारा है।
- 86:4إِن كُلُّ نَفْسٍ لَّمَّا عَلَيْهَا حَافِظٌप्रत्येक प्राणी पर एक निरीक्षक नियुक्त है।
- 86:5فَلْيَنظُرِ ٱلْإِنسَٰنُ مِمَّ خُلِقَअतः इनसान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है?
- 86:6خُلِقَ مِن مَّآءٍ دَافِقٍवह एक उछलने वाले पानी से पैदा किया गया है।
- 86:7يَخْرُجُ مِنۢ بَيْنِ ٱلصُّلْبِ وَٱلتَّرَآئِبِजो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच से निकलता है।
- 86:8إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجْعِهِۦ لَقَادِرٌनिःसंदेह वह उसे लौटाने में निश्चय सक्षम है।
- 86:9يَوْمَ تُبْلَى ٱلسَّرَآئِرُजिस दिन छिपी हुई बातों की जाँच-पड़ताल की जाएगी।
- 86:10فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٍ وَلَا نَاصِرٍतो (उस दिन) उसके पास न कोई शक्ति होगी और न ही कोई सहायक।
- 86:11وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجْعِक़सम है बार-बार बारिश बरसाने वाले आसमान की।
- 86:12وَٱلْأَرْضِ ذَاتِ ٱلصَّدْعِतथा फटने वाली धरती की।
- 86:13إِنَّهُۥ لَقَوْلٌ فَصْلٌनिश्चय ही यह (क़ुरआन) एक निर्णायक कथन है।
- 86:14وَمَا هُوَ بِٱلْهَزْلِऔर यह हँसी-मज़ाक़ नही है।
- 86:15إِنَّهُمْ يَكِيدُونَ كَيْدًاनिःसंदेह वे गुप्त उपाय करते हैं।
- 86:16وَأَكِيدُ كَيْدًاऔर मैं भी गुप्त उपाय करता हूँ।
- 86:17فَمَهِّلِ ٱلْكَٰفِرِينَ أَمْهِلْهُمْ رُوَيْدًۢاअतः काफ़िरों को मोहलत दे दें, उन्हें थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
सूरह सुनेंMishary Alafasy