ٱلْبُرُوج
सूरह अल-बुरूज
The Mansions of the Stars
22 आयतेंमक्की
सूरह अल-बुरूज (البروج, अर्थ: The Mansions of the Stars) क़ुरआन की 85वीं सूरह है। यह मक्की सूरह है जिसमें 22 आयतें हैं, और यह पारा 30 में मदनी मुसहफ़ के पृष्ठ 590 से शुरू होती है।
بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
Loading…
सूरह अल-बुरूज की सभी आयतें — अरबी और हिंदी अनुवाद
शब्दार्थ, उच्चारण और तफ़सीर के लिए कोई भी आयत खोलें।
- 85:1وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلْبُرُوجِक़सम है बुर्जों वाले आकाश की!
- 85:2وَٱلْيَوْمِ ٱلْمَوْعُودِऔर क़सम है उस दिन की, जिसका वादा किया गया है!
- 85:3وَشَاهِدٍ وَمَشْهُودٍक़सम है गवाह की और उसकी, जिसके बारे में गवाही दी जाएगी!
- 85:4قُتِلَ أَصْحَٰبُ ٱلْأُخْدُودِखाई वालों का नाश हो गया!
- 85:5ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلْوَقُودِजिसमें ईंधन से भरी आग थी।
- 85:6إِذْ هُمْ عَلَيْهَا قُعُودٌजबकि वे उस (के किनारों) पर बैठे हुए थे।
- 85:7وَهُمْ عَلَىٰ مَا يَفْعَلُونَ بِٱلْمُؤْمِنِينَ شُهُودٌऔर वे ईमान वालों के साथ जो कुछ कर रहे थे, उस पर गवाह थे।
- 85:8وَمَا نَقَمُوا۟ مِنْهُمْ إِلَّآ أَن يُؤْمِنُوا۟ بِٱللَّهِ ٱلْعَزِيزِ ٱلْحَمِيدِऔर उन्हें ईमान वालों की केवल यह बात बुरी लगी कि वे उस अल्लाह पर ईमान रखते थे, जो प्रभुत्वशाली और हर प्रकार की प्रशंसा के योग्य है।
- 85:9ٱلَّذِى لَهُۥ مُلْكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلْأَرْضِ ۚ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَىْءٍ شَهِيدٌवह (अल्लाह) कि जिसके लिए आकाशों और धरती का राज्य है, और अल्लाह हर चीज़ से अवगत है।
- 85:10إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُوا۟ ٱلْمُؤْمِنِينَ وَٱلْمُؤْمِنَٰتِ ثُمَّ لَمْ يَتُوبُوا۟ فَلَهُمْ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمْ عَذَابُ ٱلْحَرِيقِनिश्चय जिन लोगों ने ईमान वाले पुरुषों और ईमान वाली स्त्रियों को परीक्षण में डाला (सताया), फिर तौबा न की, तो उनके लिए जहन्नम की यातना है तथा उनके लिए जलाने वाली यातना है।
- 85:11إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمْ جَنَّٰتٌ تَجْرِى مِن تَحْتِهَا ٱلْأَنْهَٰرُ ۚ ذَٰلِكَ ٱلْفَوْزُ ٱلْكَبِيرُनिःसंदेह जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे काम किए, उनके लिए ऐसे बाग़ हैं, जिनके नीचे नहरें बह रही हैं और यही बहुत बड़ी सफलता है।
- 85:12إِنَّ بَطْشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌनिःसंदेह तेरे पालनहार की पकड़ बड़ी सख्त है।
- 85:13إِنَّهُۥ هُوَ يُبْدِئُ وَيُعِيدُनिःसंदेह वही पहली बार पैदा करता है और (वही) दूसरी बार पैदा करेगा।
- 85:14وَهُوَ ٱلْغَفُورُ ٱلْوَدُودُऔर वह है जो अत्यंत क्षमा करने वाला, बहुत प्रेम करने वाला है।
- 85:15ذُو ٱلْعَرْشِ ٱلْمَجِيدُवह अर्श (सिंहासन) का मालिक, बड़ा गौरवशाली है।
- 85:16فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيدُवह जो चाहता है, कर गुज़रने वाला है।
- 85:17هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلْجُنُودِ(ऐ नबी!) क्या तुम्हें सेनाओं की ख़बर पहुँची है?
- 85:18فِرْعَوْنَ وَثَمُودَफ़िरऔन तथा समूद की?
- 85:19بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ فِى تَكْذِيبٍबल्कि वे लोग जिन्होंने कुफ़्र किया, झुठलाने में लगे हुए हैं।
- 85:20وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطٌۢऔर अल्लाह उनके पीछे से (उन्हें) घेरे हुए है।
- 85:21بَلْ هُوَ قُرْءَانٌ مَّجِيدٌबल्कि वह गौरव वाला क़ुरआन है।
- 85:22فِى لَوْحٍ مَّحْفُوظٍۭजो लौह़े मह़फ़ूज़ (सुरक्षित पट्टिका) में लिखा हुआ है।
सूरह सुनेंMishary Alafasy